L19 DESK : राज्य में उग्रवादीयों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही। लातेहार पुलिस को इस बार बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह उर्फ रघुबेंदी लेथपा ने पुलिस के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया।
बता दें की उग्रवादी रघुनाथ सिंह ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। रघुनाथ सिंह ने कहा कि वह झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा-एक नई पहल से प्रभावित होकर खुद को सरेंडर किया है।