L19/DESK : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है,परीक्षार्थी संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार की परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं,जिसमें इशिता किशोर ने देशभर से टॉप किया है।दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 इइबलूएस , 263 ओबीसी , 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। आइएएस पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
टॉप 10 मे शामिल उम्मीदवार
1. इशिता किशोर,2. गरिमा लोहिया,3. उमा हरति एन,4. स्मृति मिश्रा,5. मयूर हजारिका,6. गहना नव्या जेम्स,7. वसीम अहमद,8. अनिरुद्ध यादव,9. कनिका गोयल,10. राहुल श्रीवास्तव
संघ लोक सेवा आयोग ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। संघ लोख सेवा आयोग ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आइएएस , आईपीएस सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।