L19 DESK : झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने आज को 10वीं और 12वीं बोर्ड साइंस परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक 1,256 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। बता दे कि मैट्रिक में कुल 4,33,718 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने इस अवसर पर कहा कि सीबीएसई से एक महीने बाद जैक बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी कर दिये गये। उन्होंने बताया कि इस बार का पास प्रतिशत 95.38 है। 63.23 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स की संख्या 2,69,913 है। सेकेंड डिवीजन में 1,26,563 बच्चे पास हुए हैं। 11,083 बच्चे थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं. इस वर्ष 4,33,643 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 4,27,294 बच्चों ने परीक्षा दी। कुल 4,07,559 विद्यार्थी पास घोषित किये गये हैं। वर्ष 2021 और वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 का रिजल्ट थोड़ा कमजोर रहा।
ऑनलाइन चेक करे रिजल्ट
10वीं और 12वीं का रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com, jharresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन विंडो में अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
SMS के जरिए देखें झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
10वीं के रिजल्ट के लिए टाइप करें, ‘JHA10’ स्पेस रोल नंबर लिखें (JHA10 space RollNo.) और इसे 5676750 पर भेजें। इसके अलावा JAC10 (space) RollCode + Roll Number (space) REGISTRATION NUMBER, इसे 56263 भेजना होगा। वहीं 12वीं के रिजल्ट के लिए RESULT (space) JAC12 (space) RollCode (space) Roll Number, और इसे 56263 पर भेज दें।