L19/Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 779, संस्कृत में 398, भूगोल में 341, हिन्दी में 337, अर्थशास्त्र में 260, गणित एवं भौतिकी में 268, अंग्रेजी में 249, जीव एवं रसायन विज्ञान में 232, शारीरिक शिक्षा में 184, वाणिज्य में 118, संगीत में 97, उर्दू में 27, गृह विज्ञान में 50, संथाली में 42, बांग्ला में 29, कुड़ुख में 28, नागपुरी में 11, मुंडारी में 11, कुरमाली 04, उड़िया में 02, पंचपरगनिया में 01 और हो विषय में 01 शिक्षक को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
वहीं रांची में 279, पूर्वी सिंहभूम में 263, धनबाद 240, सरायकेला – खरसावां में 230, गोड्डा में 228, पश्चिमी सिंहभूम में 200 समेत कुल 3, 469 शिक्षकों को राज्य भर के स्कूलों में पदस्थापित किया गया है। नियुक्त किये जाने वाले सभी शिक्षक राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे।
मालूम हो कि नियुक्त होने वाले सारे शिक्षक रघुवार दास के कार्यकाल के दौरान पास आउट हुए थे। मगर उस दौरान की नियोजन नीति को अदालत में चुनौती मिलने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इनकी नियुक्ति का रास्ता खुला। अब जाकर राज्य में उस समय के पास हुए शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है।
इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव वंदना दादेल, सीएम के सचिव विनय चौबे समेत कई नेतागण उपस्थित रहे।