L19 DESK : शुक्रवार को CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के स्टेट टॉप 3 में 11 विद्यार्थियों है। साइंस विभाग में डीपीएस रांची के एलेक्स सिंह और डीपीएस धनबाद के आदर्श कुमार सिंह ने टॉप किया है। इन दोनों विद्यार्थियों के 98.4% अंक आये हैं। कॉमर्स में राजकमल स्कूल धनबाद की आर्ची मेहारिया 98.8% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं हैं।
वहीं, आर्ट्स में डीएवी हेहल रांची की छात्रा आन्या सिन्हा को 98% अंक मिले हैं। सीबीएसई 10वीं के परिणाम में डीपीएस रांची की पवनी कुमार ने 99.4% अंक आए हैं। इससे वह स्टेट टॉपर बनी हैं। इसके साथ ही 99.2% अंकों के साथ, डीएवी गुमला के हर्षित अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अन्य 6 विद्यार्थी 99% अंक लाकर तीसरे नंबर पर रहे हैं।
टॉप 5 में ये छात्र-छात्राएं शामिल
साइंस टॉप फाइव में आदर्श कुमार सिंह- 98.4% डीपीएस, धनबाद 2. अपूर्व ओजस्वी- 98.2% डीपीएस, रांची 2. शुभांगीनी 98.2% जेवीएम श्यामली, 3. श्रीया सिंह – 98% डीपीएस, रांची शामिल हैं। वहीं कॉमर्स टॉप फाइव में 1. आर्ची मेहारिया – 98.8% -राजकमल स्कूल, धनबाद, 2. ऋत्विका खेतान – 98.6% – सरला बिरला स्कूल, रांची, 3. मान्या गोयल– 98.4% –डीएवी हेहल शामिल हैं। वहीं आर्ट्स टॉप फाइव में 1. आन्या सिन्हा – 98% डीएवी हेहल 2. जस सिमरण कौर 97.8% जेवीएम श्यामली, 3. शिवांगी मिश्रा- 97.6% डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर समिलित है।
10वीं केटॉपर में ये छात्र-छात्राएं शामिल
- पवनी कुमार– 99.4% — डीपीएस, रांची 2. हर्षित अग्रवाल–99.2% –डीएवी, गुमला
- स्मृति सिंह– 99%–एमवी डीएवी, लोहरदगा
- प्रसून परावर–99% -डीपीएस, रांची
- ट्विशा मुखर्जी — 99%–डीएवी, बिष्टुपुर 3. रिषिमा तिवारी–99%– डीपीएस बोकारो
- 3. राहुल कुमार–99% — चिन्मया स्कूल, बोकारो।
- 3. प्राची चौधरी–99%–दी पेंटीकॉस्टल, बोकारो
- 3. अभिनव चंद्रायन–99% केराली स्कूल, रांची