
L19/Hazaribagh : हजारीबाग में गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सुरक्षा कर्मी से मिस फायरिंग हो गई। जिसमें स्पेशल ब्रांच के कर्मी राहुल कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हाजारीबाग में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरक्षा में तैनात कर्मी पिंटू कुमार के सर्विस रिवॉल्वर से मिस फारिंग हुई। राज्यपाल हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ कैंप में आयोजित 139 उप निरीक्षकों के पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इसके बाद उन्होंने हुटपा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और वहां परिसंपत्तियों का वितरण किया। घटना की सूचना पर दूसरे कर्मी और स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी ली। बताया जा रहा है कि घायल कर्मी अभी खतरे से बाहर हैं। राज्यपाल का काफिला निकल ही रहा था की अचानक यह घटना घट गई। जानकारी के मुताबिक सेकेंड स्कॉट गाड़ी में स्पेशल ब्रांच के तीन कर्मी बैठे हुए थे।
जिसमें दो पिछली सीट और एक आगे की सीट पर बैठे थे। इस दौरान पिछे के सीट पर बैठे एक कर्मी पिंटू कुमार के हाथ से मिस फायरिंग हो गई। गोली गाड़ी में बैठे कर्मी के पैर में जाकर लग गई। जिस वजह से वह घायल हो गया। उन्हें फौरन हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
