GIRIDIH : शहर में एक 24 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित चदरा पुल के पास सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे की है. मृतक की पहचान तौफिक अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार तौफिक को उसके परिचित ने मिलने के बहाने फोन कर बुलाया था. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों के साथ उसका विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. घटना के दौरान उसके साथ गए अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल गए.

परिजनों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल अवस्था में तौफिक ने मरने से पहले हमलावरों के नाम बताए. उसका बयान मोबाइल में रिकॉर्ड होने की भी बात सामने आई है.
घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है.
चदरा पुल के पास बुलाकर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
इसे भी पढे़ : जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ आवासीय विद्यालय
पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है. मृतक और आरोपियों के आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है. फिलहाल सभी संदिग्धों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
