L19/Ranchi : झारखंड को मिलनेवाले पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ इस महीने अब नहीं होगा। रेलवे मंत्रालय की मानें, तो रांची से पटना के लिए शुरू होनेवाले वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अभी और इंतजार करना होगा। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, रांची से पटना और रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत एक साथ की जायेगी। इसके बारे में जल्द ही नयी तिथि की घोषणा की जायेगी।
पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह से पटरी में दौड़ने वाली थी। इसके लिए रेलवे ने नई ट्रेन की संभावित परिचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करनेवाले थे। यह ट्रेन प्रतिदिन अपने गंतव्य तक सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करनेवालों को अब पटना की दूरी तय करने में 6 घंटे कम लगेंगे। यह ट्रेन टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी की रूट भी तय की गयी है। यह देश की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। अप्रैल महीने की पहली तिथि को पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के रूप में भारत की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची जंक्शन से सुबह 7 बज कर 30 मिनट पर निकलेगी जो दोपहर 2 बजे तक पटना रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन रांची-पटना की 350 किमी की दूरी को 6 घंटे से कम समय में भी तय कर लेगी। इसके बाद रांची के लिए पटना से यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे निकल जाएगी। जो रात साढ़े दस बजे तक यात्रियों को रांची स्टेशन पहुंचा देगी।