L19/Dumka : गोपीकान्दर( दुमका)गोपीकान्दर थाना क्षेत्र के कारुडीह मोड़ के पास बीते शुक्रवार रात को कोयला हाईवा के चपेट में आने से घायल जंयत देहरी और राजकुमार देहरी का इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीण और आश्रितों ने उचित मुआवजा हेतु कारूडीह मोड़ में मृतकों के शव को रखकर दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और उचित मुआवजा हेतु मांग करने लगे।
मौके पर कोल कंपनी सुपरवाइजर मनोज चांद, भाजपा वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नकुल साह, एलियन हांसदा एवं गोपीकान्दर पुलिस के द्वारा आश्रितों को समझाया गया लेकिन आश्रितों मांग पर डटे रहे। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात कारूडीह मोड़ में कोयला हाईवा के चपेट में आने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसमें राजकुमार देहरी (15) और जंयत देहरी (28) का इलाज के दौरान मौत हो गई। और बाकी दो युवकों अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। जाम आवाजाही पुरी तरह से बाधित रहा, गाडियां की लंबी-चौड़ी कतार लगी हुई हैं।
रिपोर्ट- बिनोद त्रिवेदी, दुमका