L19/Ranchi : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का के झारखंड बंद का राजधानी रांची के शहरी इलाकों में कोई असर नहीं है, जबकि टाटीसिलवे, पुरुलिया रोड में दुकानें जबरन बंद करा दी गयी हैं। जिला प्रशासन ने बंद को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। तीन दिनी आंदोलन के तीसरे दिन झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने अंतिम दिन झारखंड बंद का आह्वान किया है।
रांची बंद कराने निकले बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा
इसको लेकर मंगलवार देर शाम कई जगहों पर मशाल जुलूस निकाला गया था। बुधवार की सुबह रांची में छात्र संगठन नेता देवेंद्र महतो हाथ में बल्ली लेकर सब्जीवालों से दुकान समेट कर बंद करने की गुहार लगायी। रांची बंद कराने निकले बंद समर्थकों को मोरहाबादी मैदान में सिटी डिएसपी ने खदेड़ा। इसको लेकर हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। इसके बाद बंद समर्थक भाग गये। उधर झारखंड बंद का राजधानी रांची में मिला जुला असर देखा जा रहा है।
राजधानी के हर जगहों पर बंद का कोई असर नही
हिनू, बिरसाचौक, डोरंडा, कडरू, अशोक नगर, हरमू हाउसिंग कालोनी, धुर्वा, ओवरब्रिज, मेन रोड का अधिकतर इलाका, रातू रोड तथा अन्य जगहों पर बंद का कोई असर नहीं है। कहने को पुरुलिया रोड में बंद का कुछ असर देखा जा रहा है। बंद के दौरान सड़कों पर व्यावसायिक वाहन, तिपहिया वाहन, आटो, सिटी बस और अन्य का सामान्य दिनों की तरह परिचालन हो रहा है।
राजधानी में पुलिस कर्मियों कई तैनाती
ऐहतियात के तौर पर राजधानी रांची में 15 सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, होमगार्ड, टीयर गैस टीम, वाटर कैनन टीम, वज्र वाहनों को लगाया गया है। जिले में 12 से अधिक डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर और सभी संबंधित थानों के थाना प्रभारियों को लगाया गया है।