माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रांची भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल की ब्रीफिंग की जा रही है। उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री किशोर कौशल द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।