RANCHI : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकभवन के समक्ष कांग्रेस के धरना को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नौटंकीबाज पार्टी है, कांग्रेस अपना नौटंकी बंद करें. युवाओं के नाम पर भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल यह समझ चुके हैं कि लोकतांत्रिक तरीके से इस देश में वे सत्ता में नहीं आ सकते, इसलिए हताशा में इस प्रकार के उलूल जुलूल कार्यों को अंजाम दे रहे हैं.
इसे भी पढ़े : आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष ने लोकभवन के समक्ष कांग्रेस के धरना को बताया नौटंकी
इसे भी पढ़े : चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गठबंधन से झारखंड में सरकार चल रही है. उनकी अपनी सरकार में जेपीएससी, जेएसएससी में हो रही लगातार अनियमितता क्यों नहीं दिखती ? खुलेआम पेपर लीक हो रहा है, नौकरियां बेची जा रही है, इसके खिलाफ कांग्रेस धरना प्रदर्शन क्यों नहीं करती ? इस मुद्दे पर उनकी जुबां क्यों सील जाती है ? 19 युवक उत्पाद सिपाही दौड़ में मारे गए, तब इन्हें युवा याद नहीं आते. उन्होंने कहा कि झारखंड में लाखों पद खाली पड़े हैं, बेरोजगारी बड़ा गंभीर मामला है. इसपर कांग्रेस व उनकी सहयोगी दल कुछ क्यों नहीं बोलते ? साहू ने कहा कि इस धरना के माध्यम से कांग्रेस झारखंड में हो रही तमाम परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर और युवाओं के साथ किए गए छल पर भी स्थिति को स्पष्ट करें. लगातार पेपर लीक हो रहा है, इसमें संलिप्त लोग लगातार गड़बड़ियां कर रहे हैं. कांग्रेस बताएं कि इसके खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की, यह लोग पकड़े क्यों नहीं जा रहे हैं ? कांग्रेस पहले अपना चाल, चरित्र और चेहरा देखे, तब दूसरे पर दोषारोपण करे.
इसे भी पढ़े : चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत
प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का असली चेहरा सामने आ चुका है। युवाओं को आगे करके देश में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की इनकी मंशा जब फेल हो गई तो पर्दे के पीछे जो तमाम चेहरे थे वह सारे चेहरे धीरे-धीरे सामने आकर यहां अराजकता फैलाने की कोशिश में लगे हैं. युवाओं के कंधे पर कांग्रेस बंदूक चलाना बंद करें. कांग्रेस युवाओं को गुमराह करना बंद करें. यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। नरेंद्र मोदी सरकार को कांग्रेस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है.
