RANCHI : स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने घोषणा की कि आने वाले समय में राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. फिलहाल आठ नए मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया गया है, जिनमें से चार को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है.
इसे भी पढ़ें : ₹730 करोड़ GST घोटाला मामले में विक्की भालोटिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
सभी सदर अस्पतालों में आईसीयू सुविधा शुरू की जाएगी और एमआरआई व सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच सेवाओं को भी बहाल किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इलाज में आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स का इस्तेमाल भी किया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्री ने कांके में बनने वाले रिम्स-2 को एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बताते हुए कहा कि इसका शिलान्यास अगले एक-दो महीने में किया जाएगा.
रांची में आयोजित “सेहत संवाद सह सम्मान समारोह-2026” कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, हालांकि अभी भी काफी काम बाकी है.
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा चुनाव में JMM गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 56 विधायक होने के बाद भी क्यों सता रहा हार का डर ?
