L19 DESK : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुरु होने से पहले भाजपा विधायक दल के नए नेता पर फैसला गुरुवार यानी आज लिया जाएगा। बता दे की प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी विधायक दल की इस बैठक तसरीफ़ करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में होगी बैठक। जानकारी के अनुसार, वाजपेयी के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक अश्विनी चौबे भी रांची आएंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए नेता विधायक दल का नाम चुना जाएगा। बता दे की भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नेता विधायक दल के लिए कई नामों पर पार्टी में चर्चा हुई है।
विधायक दल के नेता के नाम पर रांची विधायक सीपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं सीपी सिंह के अलावा जेपी भाई पटेल, बिरंची नारायण, अनंत ओझा का नाम भी चर्चा में है। विधायक दल नेता चुने जाने के बाद इसकी जानकारी विधानसभा को दी जाएगी। विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय में होगी।