L19/Ranchi : महावीर जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को रांची में अहिंसा रन का आयोजन किया जायेगा। यह मोरहाबादी से शुरू होकर कांके होते हुए मोरहाबादी में ही खत्म होगी। अहिंसा रन के ज़रिये विश्व शांति और अहिंसा का संदेश दिया जायेगा। अहिंसा रन में जो भी हिस्सा लेना चाहते हैं वो वेबसाइट www.ahimsarun.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
अहिंसा रन के तीन चरण होंगे, जिनमें सबसे कम 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी है। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) महिला शाखा और संपूर्ण भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स द्वारा अहिंसा रन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रांची जीतो महिला शाखा, जीतो मेन और जीतो यूथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।
अहिंसा और शांति का संदेश देने के लिए भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि विश्वभर के 23 देश, जीतो के 65 चैप्टर्स एक साथ, एक ही समय पर मैराथन (रन) स्टार्ट करेंगे। इस आयोजन के ज़रिए एक ही दिन में कई जगहों पर ‘जीयो और जीने दो’ के नारों के साथ लोग अहिंसा रन में दौड़ते दिखेंगे। इसका उद्देश्य भारी संख्या में लोगों को इस दौड़ से जोड़कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना है।