RANCHI : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. शुक्रवार, 11 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.
रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ चलेगी तेज हवा
राजधानी रांची में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़े :झारखंड के 25 से ज्यादा भ्रष्टाचार मामलों की शिकायत सुप्रीम कोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश
रांची का तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
बारिश और बादल छाए रहने के कारण राजधानी रांची के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.वहीं, जमशेदपुर में तापमान 25 से 30 डिग्री और धनबाद में 24.9 से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
15 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है.
12 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और थंडरशावर की संभावना है.
13 सितंबर को भी बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है.
14 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है, जबकि मौसम संबंधी चेतावनी में कमी आ सकती है.
15 सितंबर को भी कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ स्थानीय बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़े :सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह की राजनीति में क्या बदलेगा ?JMM के सामने नेतृत्व और विरासत की चुनौती
रिपोर्ट : विजय ठाकुर
