RANCHI : JPSC नियुक्ति में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में आरोपित धर्मेंद्र कुमार की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के जांच अधिकारी से केस डायरी पेश करने को कहा है. धर्मेंद्र कुमार की ओर से 27 अगस्त को जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी. शुक्रवार को हुई सुनवाई में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा. धर्मेंद्र कुमार JPSC के पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय में कार्यरत था.
इसे भी पढें : झारखंड में AI बताएगा जमीन के नीचे कहां छिपा है खनिज का खजाना, ऐसे होगी नई तकनीक से खोज
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की है. इसी दिन जेल में बंद JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत मामले के छह अन्य आरोपितों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई होनी है. इनमें अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी, अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी गुप्ता, सुमन सौरव और उमेश कुमार शामिल हैं. अदालत के अगले आदेश पर इन सभी की जमानत याचिकाओं की सुनवाई आगे बढ़ेगी.
