RANCHI : पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी के अवसर पर मानवता, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हुए डोरंडा के तुलसी चौक में रांची यूथ बॉयज क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. क्लब की ओर से तुलसी चौक में यह दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न धर्मों के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.
संग्रहित रक्त को रांची के बारियातू स्थित मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर, आलम हॉस्पिटल को सौंपा गया. आयोजकों के अनुसार, इस रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के इलाज में किया जाएगा. शिविर का उद्देश्य मीलाद उन-नबी की खुशी को मानव सेवा से जोड़ना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था.
इसे भी पढें : नेमरा से शुरू होगी ‘भर्ती सुधार यात्रा’, 24 जिलों तक पहुंचेगा अभियान
महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
शिविर में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, रजा यूनिटी फाउंडेशन की महिला विंग की सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन की व्यवस्था में सहयोग किया. कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया.

ये रहे प्रमुख रक्तदाता
शिविर में प्रथम रक्तदाता जाहिद अंसारी रहे, उनके अलावा मो. हसनैन, शाहीन परवीन, नौशाद अहमद , साद अली, अरशद अली, रंजन कुजूर, अनिल मलिक, मो. अरशद, मोहम्मद शमीम अंसारी, सत्यम तिवारी, मोहम्मद अजहर आलम, रुकैया परवीन, ताबीज रिजवी, ताबिश अहमद, मो. शाहनवाज अब्बास, मो. इरशाद, पत्रकार आसिफ नईम, मोहम्मद अख्तर, नवाब, अरशद अंजुम, वसीम अकरम, मोहम्मद अंजर और अंतिम रक्तदाता अब्दुल रहमान समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया.
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
कार्यक्रम में रांची नगर निगम के वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी, डोरंडा सीरत कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, लहू बोलेगा संस्था के नदीम खान, वार्ड 45 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद इमरान रजा अंसारी, वार्ड 44 के पार्षद प्रत्याशी एवं समाजसेवी जनाब बब्बर, मिल्लत पंचायत आजाद बस्ती के अध्यक्ष जावेद खान, इंजीनियर अब्बास, हसनैन, आशिफ, ताबिश, इमरान, अंजर, असफर खान, कफील गद्दी और मो.परवेज समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.
अतिथियों ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है. रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है. ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है.
रक्त का कोई धर्म या जाति नहीं होता
रांची यूथ बॉयज क्लब के अध्यक्ष नवाब ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी को मानव सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि तुलसी चौक में क्लब की ओर से दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाया गया है और इस बार महिलाओं तथा विभिन्न धर्मों के लोगों की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही. नवाब ने कहा, “रक्त का कोई धर्म, जाति या समुदाय नहीं होता. जरूरत के समय रक्त किसी भी इंसान की जिंदगी बचाने के काम आता है. मानवता के इस नेक कार्य में समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए. ” उन्होंने युवाओं और महिलाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए रांची यूथ बॉयज क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रजा यूनिटी फाउंडेशन की महिला विंग और मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर का आभार जताया. क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि रांची यूथ बॉयज क्लब आगे भी मानव सेवा, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.
