JAMTARA : जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें : रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन, पुनर्वास से पहले बेदखली पर उठाए सवाल
एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना और कर्माटांड़ थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा.
छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी वैभव सिंह और कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे भी शामिल थे.गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है.
वह देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, आधार कार्ड और 4,04,500 रुपये नकद बरामद किए हैं.
उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है.पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों को SBI का क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने का झांसा देता था.
इसके बाद वह उनके मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराता था और क्रेडिट कार्ड व बैंकिंग की गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रुपये उड़ा लेता था.
पुलिस का कहना है कि उसका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.
इसे भी पढ़ें : रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन, पुनर्वास से पहले बेदखली पर उठाए सवाल
