PALAMU : पलामू पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है.
SP कपिल चौधरी ने जिले के करीब 175 अवर निरीक्षक SI और सहायक अवर निरीक्षक ASI स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में हर महीने मनाया जाएगा ‘मंईयां सम्मान दिवस’, एक साथ 51 लाख लाभुकों को मिलेगी राशि
सब इंस्पेक्टर राजेश रंजन को तरहसी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वे पहले पांकी थाना प्रभारी थे.रुद्रनानंद सरस को जिले का नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है.
उन्होंने सत्येंद्र दुबे की जगह ली है.चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है.
बिरेंद्र मेहता को दंगवार ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है.
SP कपिल चौधरी ने बताया कि जो पुलिस पदाधिकारी पिछले 2 वर्षों से जिले के विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में एक ही जगह पर तैनात थे, उन सभी का स्थानांतरण किया गया है.
उन्होंने कहा कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाना है. साथ ही प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना भी इसका मकसद है.
इसे भी पढ़ें : न बैल,न ट्रैक्टर,फिर भी नहीं टूटा किसान का हौसला,बाइक से जोता खेत और बो दी उम्मीद
