RANCHI : कांके भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने आरोपी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन जब्त कर ली है. इस जमीन की अनुमानित कीमत 85 करोड़ रुपये आंकी गई है.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में संस्कृत विभाग बंद करने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, क्लस्टर नीति वापस लेने की मांग
ED की जांच में सामने आया कि कमलेश कुमार सिंह ने कांके और नगड़ी अंचल क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री और कब्जा किया था.
आरोप है कि सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर गैर-मजरूआ, भुइंहरी, आदिवासी और सरकारी प्रकृति की जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई.
इन जमीनों को फर्जी तरीके से सामान्य जमीन दिखाकर बेचा गया.जांच में यह भी खुलासा हुआ कि 66 एकड़ जमीन के एक हिस्से की बिक्री हो चुकी थी, जबकि शेष जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाया था.
कई अधिकारियों की संलिप्तता पर भी ED जांच कर रही है.ED ने 26 जुलाई 2024 को कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था.
उस समय उसके ठिकानों पर छापेमारी में आवास से 1 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और 100 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे. इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच आगे बढ़ाई गई.
एजेंसी पहले ही कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
इसे भी पढ़े : लोहरदगा: हॉस्टल में सोते समय 4 छात्राओं को सांप ने काटा , 1 की मौत
