RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 मई (बुधवार) को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित की जाएगी. यह उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है. राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी, हीटवेव और बिजली संकट को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर फैसला लिया जा सकता है. साथ ही कई जिलों में जल संकट को देखते हुए ग्रामीण पेयजल योजनाओं और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
