RANCHI : रांची के कोकर इलाके से 18 माह की एक मासूम बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्ची का नाम अदिति पांडेय बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़े : रांची में SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, 6 गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार शनिवार 9 मई की शाम करीब 4 बजे से 5 बजे के बीच अदिति अपने घर के पास पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.
बच्ची के पिता मनीष कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है.लापता बच्ची का पता डॉन बॉस्को स्कूल गेट नंबर 2, खोरा टोली, सियोन नगर, बप्पी टेंट हाउस के पास, कोकर, रांची बताया गया है.
परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 6205250103 नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें.
इसे भी पढ़े : झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन 20 लाख के इनामी रवींद्र गंझू को NIA कोर्ट का अल्टीमेटम
