Arafat
PAKUR : झालसा रांची के निर्देश पर 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने एलडीएम, बैंकों के अधिकारियों, स्थाई लोक अदालत के सदस्य समेत संबंधित अधिकारियों के साथ सचिव बैठक की. इस दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्याओं में बैंक से संबंधित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा: 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई
साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने समेत त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन अधिक से अधिक संख्या में सुलभ और सरल तरीकों से हो सके. पक्षकारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. मौके पर एलडीएम, बैंकों से संबंधित अधिकारी, स्थाई लोक अदालत के सदस्य मौजूद थे.
