L19 Dalatanganj : आज यानि 7 दिसंबर को डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के महागिरजा घर में चैरिटी सिस्टर ख्रीस्त किरण अपना धर्मसमाजी जीवन का 25 वर्षीय जुबली मनाया गया। इस समारोह को मिस्सा बलिदान के द्वारा शुरू किया गया। मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष थियोडोर मसकारेनहास एस एफ एक्स थे। उन्होंने अपने उपदेश में कहा प्रभु के कार्यों को करते रहने के लिए प्रभु से जुड़े रहकर ही पूरा किया जा सकता है।हम सब केवल डाली हैं पेड़ नहीं प्रभु हमारी दाखलता है प्रभु के लिए ही काम करें और किसी की परवाह न करें क्योंकि प्रभु हमेशा साथ है।इस समारोह में बिशप स्वामी के अलावा डाल्टनगंज पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर मॉरिस कुजूर, विवेक सदन के फादर संतोष मिंज एस जे, फादर सेबेस्टियन एस जे, रांची से फादर अमित, फादर अमरदीप केरकेट्टा, ब्रदर सुमन, विवेक सदन के ब्रदर गण रांची से आए मदर टेरेसा समाज के सिस्टर गण और कई ख्रीस्तीय भाई बहन उपस्थित थे।
