Arafat
PAKUR : कुर्की वारंट के एक आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी लाल मोहम्मद शेख के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार नगर थाना कांड संख्या 249/15 के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था. उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा में अपराधियों ने अनाज गोला में की फायरिंग, एक मजदूर हुआ घायल
आरोपी सोमवार सुबह एक अन्य मामले को लेकर कोर्ट आया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट था. उसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
