Arafat
PAKUR : लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने बासलोई नदी पर बनने वाली हाईलेवेल ब्रीज का शिलान्यास और दुर्गा मंदिर के पीछे बनी सीढ़ी घाट का उद्घाटन किया. बासलोई नदी पर बनने वाली हाईलेवेल ब्रीज का निर्माण लगभग 8.33 करोड़ रुपए के लागत से किया जा रहा है. शिलान्यास के दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी. अब इसे जमीन पर उतारा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाले पर सियासी घमासान: CBI जांच की मांग, चारा घोटाले जैसी आशंका
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बहुआयामी विकास को गति मिल रही है. सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. विधायक ने कहा कि पुल निर्माण से न केवल क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी. अब लोगों को लंबे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी. समय और संसाधनों की बचत होगी.
इस कार्यक्रम के पुर्व विधायक ने स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली तथा जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. इससे पूर्व अमड़ापाड़ा पहुंचने पर स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर मोड़ पर विधायक का भव्य स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें : ट्रेजरी मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा के आरोप निराधार: विनोद पांडेय
