Nakib Ziya
BOKARO : काले कपड़े में दिख रहा यह लड़का, जिसका सच उससे भी ज्यादा काला है. हाथों में हथकड़ी, चेहरे पर काला नकाब और पुलिस की हिरासत में खड़ा यह शख्स कोई आम इंसान नहीं, बल्कि इंसान के रूप में एक दरिंदा है. साढ़े आठ महीने, एक लड़की लापता रही और अब जंगल से उसका कंकाल मिला, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना प्रेमी निकला.
इसे भी पढ़ें : फरार अपराधी प्रिंस खान के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, हो सकती है कुर्की-जब्ती

झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा इलाके से सामने आई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. 18 साल की पूण्या कुमारी, जो पिछले साढ़े आठ महीने से लापता थी, उसका कंकाल चास कॉलेज के पीछे मधुडीह जंगल से बरामद हुआ.
पुलिस जांच में सामने आया कि पुष्पा की हत्या उसके ही प्रेमी दिनेश कुमार ने की थी. बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश शादी के लिए दबाव बना रहा था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद उसने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी.
हत्या के बाद शव को जंगल में दफना दिया गया ताकि किसी को भनक तक न लगे. आरोपी लंबे समय तक पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर जब पुलिस ने जंगल में खुदाई की, तो वहां से कंकाल बरामद हुआ और कई अहम सबूत भी मिले.
एसपी हरविंदर सिंह के मुताबिक आरोपी कई लड़कियों के संपर्क में था और जांच में अब तक 23 सिम कार्ड की जानकारी सामने आई है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है.

इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है. 10 अवर निरीक्षक, 5 सहायक अवर निरीक्षक, 2 हवलदार और 11 आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : महागामा में भीषण हादसा: ऑउटसोर्सिंग कंपनी (BNS) की तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को रौंदा, दोनों पैर चकनाचूर
एक प्यार, जो मौत की वजह बन गया. एक रिश्ता, जो सलाखों के पीछे पहुंच गया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब रुकेगी ऐसी वारदातें.
