Arafat
PAKUR : सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार शाम को पाकुड़िया थाना गेट के सामने एसआई नागेंद्र कुमार एवं एएसआई महादेव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जवान एवं चौकीदारों के साथ सड़क पर चल रहे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया. सड़क पर चल रहे लगभग दर्जनों दो व चार पहिया वाहनों को रोककर ड्रिंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत जांच की गई. साथ ही मौके पर एसआई नागेंद्र कुमार ने सभी वाहन चालको से वाहन चलाते समय रोड सेफ्टी के सभी नियमो का अनुपालन करने को कहा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाला: भाजपा ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला
जांच के दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है. ऐसा करना न केवल ड्राइवर के लिए बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है. उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं. अगर आप नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पाए जाते हैं तो पुलिस आपके ऊपर फाइन या जेल कर सकती है. लोगों में जागरूकता हेतु सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
