Aanchal
RANCHI : पालकोट राजकुमार देवव्रत नाथ शाहदेव को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. गौरतलब है कि 7 जनवरी को खूंटी के जमुवादाग गांव स्थित तालाब के पास सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस जांच में यह मामला लगभग 3.6 एकड़ जमीन विवाद से जुड़ा सामने आया था.
इसे भी पढ़ें : अवैध बालू पर हायतौबा मचने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दो ट्रैक्टर बालू किया जब्त
इस केस में कई आरोपियों के साथ देवव्रत नाथ शाहदेव का नाम भी सामने आया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, अदालत में सुनवाई के दौरान उनके पक्ष ने अपनी दलीलें मजबूती से रखीं. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. इसे उनके समर्थक न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास की जीत बता रहे हैं. फिलहाल, जमानत कुछ शर्तों के साथ दी गई है और उन्हें अदालत के निर्देशों का पालन करना होगा. अब इस मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
