Arafat
PAKUR : महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में मंगलवार को रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नेलशन टुडू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी रोजगार सेवकों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिनांक 09/03/2026 से 11/03/2026 तक सांकेतिक हड़ताल के दौरान संघ के पक्ष में सकारात्मक कदम नहीं उठाने को लेकर चर्चा करते हुए सभी मनरेगा कर्मी रोजगार सेवक फिर से हड़ताल पर चले गए.
इसे भी पढ़ें : असम में कल्पना सोरेन का बड़ा वादा: महिलाओं को ₹2500, मजदूरों को ₹500 न्यूनतम मजदूरी
इस संबंध में रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नेलशन टुडू ने बताया कि इससे पहले हम सभी रोजगार सेवकों के द्वारा सेवा स्थायीकरण, भविष्य निधि,सामाजिक सुरक्षा, समान काम का सामान वेतन, झारखंड सरकार के विभिन्न बहाली में मनरेगा कर्मी को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी पदों पर समायोजन को लेकर पहले ही हड़ताल कर चुके हैं. इन मांगों को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है, जिसे लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है.
साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर नूर आलम शेख, साहेबराम मुर्मू, जयंत कुमार दास, उज्जवल कुमार, बाबूराम मरांडी, मसीउल हक, रफीउद्दीन हक,समसुद्दीन अहमद, अब्दुल बसार सहित दर्जनों प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अनुसेवक को दी विदाई, अपने वाहन से घर तक किया रवाना
