Nakib
RANCHI : रांची समेत धनबाद और साहिबगंज के सिविल कोर्ट को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. इससे पहले भी झारखंड के अदालतों और रांची समाहरणालय को ईमेल संदेश के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी चुकी है. उन मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें : असम में कल्पना सोरेन का बड़ा वादा: महिलाओं को ₹2500, मजदूरों को ₹500 न्यूनतम मजदूरी

पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी
संदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ झारखंड जगुआर की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली. हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद शाम में सुरक्षा बल वापस लौट गए. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई है. मामले की जांच तेज कर दी गई है.
धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट में भी धमकी
वहीं धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट में भी धमकी के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया. वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. लगातार कोर्ट परिसरों को निशाना बनाए जाने की धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं. साइबर विशेषज्ञ धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले तक पहुंचने के प्रयास में जुटे हैं.
ज्ञात हो कि हाल ही में दिल्ली पुलिस ने श्रीनिवास लुईस नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उस पर देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की लाभुकों को मिली मार्च महीने की राशि
