Arafat
PAKUR : प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को ईस्टर संडे का पर्व मनाया. मौके पर शहर के धनुषपूजा, जिदातो, संग्रामपुर चर्च पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया गया. जहां कैंडल जला कर लोगों ने प्रार्थना की. धनुषपूजा चर्च में पास्टर सामसुन मुर्मू ने विशेष प्रार्थना सभा कराया. उन्होंने लोगों को प्रेम का संदेश दिया. साथ ही लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर जाकर मोमबती जला कर प्रार्थना की और उन्हें याद किया.
इसे भी पढ़ें : असम चाय बगानों के आदिवासियों को एसटी का दर्जा नहीं मिलने के लिए हेमंत ने सरकारों को आड़े हाथों लिया
रविवार की सुबह ईसाई समाज के लोगों ने जिदातो चर्च पहुंच कर प्रभु यीशु के पुर्नजन्म पर प्रार्थना की और बाइबल पाठ किया. जिसमें बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. चर्च में प्रार्थना के दौरान मसीह समाज के लोग मोमबती जला कर अपने हाथ में पकड़े हुये थे और प्रभु यीशु को याद किया. लोगों ने प्रभु यीशु के दोबारा जीवित होने का पर्व ईस्टर संडे मनाया और एक दूसरे को बधाई दिया.
