Vijay Thakur
GODDA : आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महागामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से की. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व-त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : रामनवमी, ईद, सरहुल को लेकर पाकुड़ में हुई शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. इस दौरान महागामा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
