Arafat
PAKUR : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव में आभूषण साफ करने के बहाने सोने का कीमती आभूषण लेकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे का बताई जाती है. घटना की शिकायत पीड़िता के पुत्र राजकुमार पाल ने पाकुड़िया थाना में दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : किशोरी यादव चौक के पास नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, 14 डिसमिल सरकारी जमीन कराई गई मुक्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह राजकुमार पाल की मां रेणुका पाल अपने घर पर अकेली थी, तभी मौका देखकर एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर घुसा और गले में सोने का चेन देख कर उसे साफ करा लेने की बात कही. रेणुका पाल उस व्यक्ति के झांसे में आ गई और गले से सोने का चैन उतारकर साफ करने के लिए उस अज्ञात व्यक्ति के हाथ में दे दिया. जैसे ही उस व्यक्ति के हाथ में सोने का चेन आया, वह बहाना बना कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया. राजकुमार पाल ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 20 ग्राम वजन वाले सोने की चेन को एक अज्ञात व्यक्ति साफ वकरने के बहाने साफ करने के बहाने लेकर फरार हो गया है. इधर पुलिस घटना के संबंध में कार्रवाई में जुट गई है.
