RANCHI : गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसमें सरकार की विमानन सेवाओं के लिए रेडबर्ड एयरवेज़ को सेवा विस्तार दिया गया है. साथ ही डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा जनगणना के लिए नगर निगम एवं चार्ज स्तरीय तकनीकी कर्मियों एवं बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नुियक्ति आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से करने की स्वीकृति दी गई.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रस्तावित दौरे को लेकर बोकारो उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन
मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन की स्वीकृति दी गई, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके.
रांची महिला कॉलेज की एसटी छात्राओं के लिए हॉस्टल
रांची के वीमेंस कॉलेज (साईंस ब्लॉक) में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए प्रस्तावित 528 (पांच सौ अट्ठाईस) शय्या के छात्रावास निर्माण योजना के स्थल परिवर्तन एवं नए स्थल पर निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई.
एन०सी०सी० कैडेटों के नास्ता भत्ता में वृद्धि
झारखण्ड राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन०सी०सी०) के कैडेटों के प्रशिक्षण के दौरान नास्ता भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति दी गई.
महिला कॉलेज का Co-Education में बदलाव
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत महिला महाविद्यालय, सारठ, देवघर को सह-शिक्षा (Co-Education) महाविद्यालय में परिवर्तित कर इसका नाम डिग्री महाविद्यालय, सारठ, देवघर करने की स्वीकृति दी गई.
जनगणना कर्मियों की नुियक्ति आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत पत्र संख्या 9/35/2025-CD (Cen) दिनांक 24.12.2025 भारत की जनगणना 2027-परिपत्र संख्या 7, को अंगीकृत करते हुए झारखण्ड राज्य अंतर्गत राज्य स्तरीय / जिला स्तरीय, नगर निगम एवं चार्ज स्तरीय तकनीकी कर्मियों एवं बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नुियक्ति आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से करने की स्वीकृति दी गई.
विमानन सेवाओं के लिए Redbird Airways को सेवा विस्तार
राज्य के VIP/VVIPs के सरकारी उड़ान कार्यक्रम हेतु वित्त नियमावली के नियम-235 को शिथिल करते हुए नियम-245 के तहत मनोनयन के आधार पर M/s Redbird Airways Pvt. Ltd, New Delhi से ली जा रही 01 Turbo Prop Twin Engine B-250/B-200 GT विमान की सेवा को, समान दर एवं शर्तों के साथ, छः (06) माह तक विस्तारित किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.
राजकीय विश्वविद्यालयों के लिए आरक्षण रोस्टर
राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों तथा इसके अन्तर्गत संचालित अंगीभूत महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पदों पर नियुक्ति एवं प्रोन्नति हेतु आरक्षण रोस्टर नियमावली की स्वीकृति दी गई।
डालटनगंज स्टेशन अब मेदिनीनगर स्टेशन
झारखण्ड राज्य के पलामू जिलान्तर्गत रेलवे स्टेशन ‘डालटनगंज’ का नाम परिवर्तित कर “मेदिनीनगर” करने की स्वीकृति दी गई.
इसे भी पढ़ें : CREA की रिपोर्ट के आधार पर बीएसएल के द्वारा उत्सर्जित प्रदूषण के मामले को बोकारो विधायक ने उठाया विधानसभा में
सरकारी कर्मियों के लिए झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली, 2026
राज्य सरकार के सभी सेवा/संवर्गो के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा संबंधी शिकायतों एवं सेवांत लाभ के भुगतान से संबंधित मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु “झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली, 2026 के गठन की स्वीकृति दी गई.
जेपीससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए उम्र सीमा में छूट
झारखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना हेतु कट-ऑफ तिथि के निर्धारण की स्वीकृति दी गई.
मंत्री-विधायक को चिकित्सा सुविधा
मंत्री-विधायक / पूर्व विधायक को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.
