Vijay Thakur
GODDA : जिले के प्राथमिक विद्यालय कदुआ टोला के सामने लगा चापानल पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि यह चापानल आसपास के लोगों और विद्यालय के बच्चों के लिए पानी का मुख्य स्रोत था. लेकिन लंबे समय से खराब रहने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है.
इसे भी पढ़ें : कोयल पुल से महिला ने लगाई छलांग, दो मासूम बच्चों को पुल मे छोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास

चापानल खराब होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में दूर-दराज के चापानलों या फिर निजी घरों से पानी लाना पड़ रहा है. वहीं विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों को भी प्यास लगने पर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द चापानल की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी शुरू होने वाली है. यदि समय रहते चापानल ठीक नहीं कराया गया तो गांव के लोगों और स्कूल के बच्चों की परेशानी और भी बढ़ जाएगी.
इसे भी पढ़ें : गुमला में एक महिला की पीटकर हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
