PALAMU : मेदिनीनगर,पलामू शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल पुल पर एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की. बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने लागू किया ‘अनिवार्य वस्तु अधिनियम, 1955’, गैस की कालाबाजारी और किल्लत रोकने की कोशिश

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी. अचानक बच्चों को वहीं छोड़कर उसने नीचे छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही टीओपी के 3 टाइगर मोबाइल के जवान सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान को सूचना दी. पुलिस टीम ने घायल महिला को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
तनाव की बात आई सामने
महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी आरती देवी (पति शशि राम) के रूप में हुई है. उसका मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा नेउरा में बताया जाता है. फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है. घटना के बाद कुछ देर तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में 161 सहायक आचार्य को नहीं मिला स्कूल, डीएसई कार्यालय में हाजिरी बनाकर चले जाते हैं घर
