BOKARO : बीएसएल प्रबंधन द्वारा कृतज्ञता पार्क के लिए चिन्हित भूमि का मंगलवार को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया. यह पार्क बी.एस.सिटी के सेक्टर-11 में विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण में योगदान देने वाले विस्थापितों के इतिहास और उनके योगदान को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित करना है.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने लागू किया ‘अनिवार्य वस्तु अधिनियम, 1955’, गैस की कालाबाजारी और किल्लत रोकने की कोशिश

बीएसएल में विस्थापितों के योगदान का इतिहास
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया कि पार्क का विकास इस प्रकार किया जाए कि देश-विदेश तथा राज्य के अन्य हिस्सों से आने वाले लोग यहां आकर विस्थापितों के इतिहास और बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित हो सकें. उन्होंने चिन्हित भूमि में मिट्टी की भराई कर सड़क तक लेवलिंग करने का निर्देश दिया.

पार्क में विस्थापितों से संबंधित जानकारी
उधर, बीएसएल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कृतज्ञता पार्क का उद्देश्य विस्थापित परिवारों के योगदान को स्मरणीय बनाना है. पार्क में उनके इतिहास और योगदान को दर्शाने वाली संरचनाएं एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में 161 सहायक आचार्य को नहीं मिला स्कूल, डीएसई कार्यालय में हाजिरी बनाकर चले जाते हैं घर
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, डीपीआरओ रवि कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, बीएसएल नगर सेवाएं सीजीएम श्री कुंदन कुमार, सीजीएम (एच.आर.) अंजनी कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
