PAKUR : बिना माइनिंग चालान, गिट्टी लदे एक ट्रक को जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार देर रात को जब्त किया है. जब्त किए गए ट्रक को मुफस्सिल थाना को सौंप दिया है. खान निरीक्षक के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में डीटीओ टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार जिला टास्क फोर्स टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान ट्रक संख्या डब्लूबी 57 सी 8687 को बल्लभपुर पेट्रोल पंप के पास खड़ा देखा गया. शक होने पर टीम ने जांच-पड़ताल की. जांच के दौरान ट्रक में गिट्टी लदा पाया गया. पूछताछ के दौरान माइनिंग चालान नहीं पाया गया. टीम ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए मुफस्सिल थाना को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक ने ली सीआईएसएफ जवान की जान, कॉलोनी में मातम
