PAKUR : बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने गए डीटीओ के टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी दिलवर हुसैन और अब्दुल आहद के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
मामले को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने नगर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. आवेदन के आधार पर कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी और उसकी टीम बुधवार को जांच के लिए नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा के रास्ते जा रहे थे. इसी दौरान बालू लदे 2 ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया.

जांच के दौरान एक ट्रैक्टर जबरन फरार हो गया. जबकि दूसरे ट्रैक्टर को पुलिस लाइन लाने के दौरान कुछ लोग डीटीओ टीम के साथ झड़प करने लगे. उसके बाद पुलिस लाइन के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे दो युवक को पकड़ लिया. डीटीओ के दोनों के खिलाफ नगर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करवाया. केस दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक ने ली सीआईएसएफ जवान की जान, कॉलोनी में मातम
