PAKUR : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई. बैठक में शहरी परिवहन, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यवाही पर लगाई रोक, कहा एजेंसी प्रभावी अभियोजन पर फोकस करे
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने होली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे. बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, बिना कागजात के वाहन चलाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.
वर्ष 2025 में 75 तथा वर्ष 2026 में 12 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई है. कुल 87 दुर्घटनाओं में 79 लोगों की मृत्यु हुई. उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर को कम करने के लिए सख्त कार्रवाई और जागरूकता दोनों आवश्यक हैं. हिट एंड रन मामलों के त्वरित निष्पादन, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, भारी वाहनों के लिए निर्धारित नो-एंट्री का अनुपालन तथा सीसीटीवी स्थापना पर भी जोर दिया गया.
