GODDA : गोड्डा जिले के बोरियो–बोआरीजोर मुख्य पथ पर बसबिट्टा के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. रांची से बोरियो की ओर जा रही पप्पू बस और बरहरवा से गोड्डा आ रही सोनू–मोनू बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक ने ली सीआईएसएफ जवान की जान, कॉलोनी में मातम

बताया जा रहा है कि दोनों बसों में लगभग एक-एक दर्जन यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार में मदद की.
सूचना मिलते ही बोआरीजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी जानकारी मिल रही है.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में वंदे भारत की चपेट में आने से एक बच्ची सहित तीन की मौत
