BOKARO : बोकारो स्टील प्लांट में विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त होने पर इसके लिए पिछले कई माह से बोकारो वेलफेयर सिविल सोसायटी के तत्वावधान में अभियान चला रहे कुमार अमित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. सोमवार को सिविल सोसाइटी के द्वारा सेक्टर 2 स्थित अम्बे गार्डन में नागरिक अभिनंदन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के अनेक वर्गों से आए लोगों ने अभियान के संयोजक कुमार अमित का इस कार्य के लिए अभिनंदन किया. कुमार अमित ने भी इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी प्रमुख लोगों को अंगवस्त्र देकर आभार जताया.
इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए कुमार अमित ने बताया कि पिछले सात माह से जारी इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग के लगभग पचास हजार लोगों ने बीएसएल के विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा. इसके अलावा अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, झारखण्ड के राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्रियों, अनेक सांसदों सहित सरकार के अनेक अधिकारियों से मिल कर स्थगित विस्तारीकरण को प्रारंभ करने हेतु आवश्यक पहल करने की मांग की गई.
नेता प्रतिपक्ष सह तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अनेक सांसदों ने प्रधानमंत्री को इस संबंध में पोस्टकार्ड लिख कर इस अभियान को समर्थन भी दिया. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद ढुल्लू महतो ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री से कई बार मिलकर कर इस विषय को मजबूती से रखा. परिणामस्वरूप इस विस्तारीकरण से स्थगन हटा और आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ.

इस अवसर पर कुमार अमित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल संतोष गंगवार, केन्द्रीय इस्पात मंत्री द्वय एच डी कुमारस्वामी, भूपति राजुश्रीनिवास वर्मा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय अर्जुन मुण्डा, रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु, धनबाद सांसद ढूल्लू महतो, राज्यसभा सांसद द्वय दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, केंद्रीय इस्पात सचिव संदीप पौण्ड्रिक, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पूर्व निदेशक प्रभारी बी.के तिवारी, पूर्व अधिशासी निदेशक राजन प्रसाद, भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी, बीएसएल के पूर्व अधिशासी निदेशक चितरंजन महापात्रा, वर्तमान प्रबंधन सहित सभी बोकारो वासियों एवं मिडिया का आभार जताया.
बोकारो एयरपोर्ट के लिए भी चलेगा अभियान
इसके साथ ही कुमार अमित ने बोकारो वेलफेयर सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में समाज के सहयोग से बोकारो एयरपोर्ट और प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भी पोस्टकार्ड अभियान चलाने का ऐलान किया. उन्होंने बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही. ऑफ़िसर एसोसिएशन के अध्यक्ष ए.के सिंह ने विस्तारीकरण कार्य में समाज से सकारात्मक सहयोग की अपील की. सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि विस्तारीकरण के फलस्वरूप हज़ारों करोड़ के निवेश से बोकारो का तीव्र गति से विकास होगा. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के नरेंद्र सिंह ने कहा की विस्तारीकरण से बोकारो में कई आर्थिक विकास की संभावनाएं विकसित होंगी. विस्थापित परिवार से सबसे पहले बीएसएल अधिकारी बनने वाले सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक प्रद्युम्न साव ने कहा कि हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी सृजित होगा. बीएमएस नेता रंजय कुमार ने कहा कि विस्तारीकरण से प्लांट में मजदूरों की छंटनी पर लगाम लगेगी. विस्थापित नेता अब्दुल रब और शिवप्रसाद शिबू ने विस्तारीकरण से विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई. कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार सिंह ने किया.
इसे भी पढ़ें : दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी संघ के नेता एस एन दास, विस्थापित नेता शंकरलाल गोप, उद्यम संकल्प के राजेश कुमार, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार, एस के वर्मा, बीएकेएस के दिलीप कुमार, भानू पाठक, युवा नेता विनोद कुमार, छात्र नेता विवेक पाठक, महिला नेत्री ममता गोस्वामी, उद्यमी जय भुवन, सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम, कृष्णा कालिन्दी, पूर्व सैनिक परिषद के रवि रंजन दुबे, राकेश मिश्रा, संजीव कुमार, होमगार्ड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र द्विवेदी, आदिवासी सरना समिति के कृष्णा हेम्ब्रम, शशिभूषण विश्वकर्मा, धनंजय चौबे, प्रिंसु सिंह, अरविंद राय, करण गोराई, जन्मजय गोस्वामी, चंद्रप्रकाश, लालबाबू, कुमार राहुल, संतोष पंडित, नितेश चौधरी, कुणाल शर्मा, शशि भूषण, अशोक कुमार आदि के अलावा सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
