RANCHI : रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है. भाजपा की ओर से पूर्व पार्षद रौशनी खलखो को मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बात लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव तकनीकी रूप से दलगत नहीं होते, इसके बावजूद सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतार रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा की ओर से रौशनी खलखो और अशोक बड़ाइक प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने थे.
इसे भी पढ़ें : 1978 से पहले के भू-अभिलेख में जाति अस्पष्ट, अंचलाधिकारी के माध्यम से बन सकता है ओबीसी प्रमाण पत्र
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक अनुभव और शहरी राजनीति में सक्रिय भूमिका को देखते हुए रौशनी खलखो के नाम पर सहमति बन चुकी है. अंतिम मुहर लगते ही भाजपा की ओर से औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है.
