
रांची:सोमवार को सिल्ली विधानसभा के सोनाहातू प्रखंड में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिल्ली विधायक सुदेस महतो ने मैट्रिक और प्लस टू में सफल होने वाले तथा इन परीक्षाओं में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सफल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सफलता हाससिल करने के लिए पूरे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों ने मिथक तोड़े हैं। इस विद्यालय में वैसे बच्चियों का दाखिला होता है, जो ड्रॉप आउट, कमजोर परिवार या किन्हीं मुश्किलों में रही हैं। लेकिन हमें खुशी है कि कस्तूरबा में पढ़ने वाली बेटियां मेहनत और लगन से आगे बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने लड़कों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाओं के इस दौर में आपस में पढ़ाई को लेकर भी प्रतियोगिता की तैयारी रहे। यह आपके टैलेंट को उभारेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों,शिक्षक-शिक्षिका, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षा प्रेमियों से भी आह्वान किया कि जब हम समग्रता में प्रयास करेंगे, विचारों का आदान- प्रदान करेंगे, तो शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव भी होगा।गूंज परिवार द्वारा इस मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रखंड टॉपर्स को पढ़ाई में सहूलियत के लिए स्मार्ट टैब और स्कूल टॉपर्स को स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया।मौके पर जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष-चित्तरंजन महतो पूर्व जिला परिषद सदस्या बीणा मुंडा, धरणी देवी, संजय महतो, सुषेण प्रमाणिक, रमेश सिंह मुंडा, मुखिया सावना महली, रूपकुमार साहू, भरत महतो, बिपिन सिंह, अशोक कुमार महतो, अभिराम महतो, बिन्देश्वर महतो, वाडेन शशिबाला बाड़ा, ज्ञान रंजन महतो, ललित महतो गौतम सिंह देव, कुणाल महतो,नवीन कुमार महतो, बिपद भंजन सिंह मुंडा, विकास महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया।
