L19/Ranchi : रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल को चुना गया। वहीं संजय विद्रोही ने एक बार फिर से सचिव पद पर जीत हासिल की। विनय कुमार राय ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
मुकेश कुमार केसरी कोषाध्यक्ष और दीनदयाल सिंह सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। पदाधिकारी के लिए 33 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी। 2163 वोटरों में से 1863 वोटरों में वोट किया था।