L19/Jharkhand : झारखंड में अब भी ठंड का कहर बरकरार के साथ शीतलहर भी चल रही है। धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन रात होते ही ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। 20 जनवरी से कोहरा छंटते ही राज्यभर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ा हुआ था, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिनभर भी ठंड का एहसास हो रहा था। शनिवार से आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई।
राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी आठ डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह 22 से 23 डिग्री सेसि हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और शीतलहर चलने के आशंका हैं। मौसम केंद्र ने अनुमान लगाया है कि 24 जनवरी से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी सहित कई जिलों का तापमान गिरेगा। राजधानी के शहरी क्षेत्र का तापमान आठ डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी स्थिति कई जिलों में रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेसि के बीच होगा।
शनिवार और रविवार की देर रात बारिश हुई है। कोल्हान और उसे सटे इलाकों में कहीं बारिश हुई है। शहरों में जहां बूंदाबांदी हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई है। रात के लगभग 11.50 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई थी। 27 जनवरी तक मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि इस दौरान सुबह में कहीं-कहीं धुंध छाया रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। देर रात में तापमान गिरेगा। दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेसि के बीच होगा।