L19/Ranchi : राजधानी रांची में शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश हुई। जिसके दौरान तेज हवाओं के साथ अंधेरा छा गया। हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिर गयीं। दिन में अचानक अंधेरा छाने व टहनियां गिरने के कारण वाहनों को बहुत परेशानी हुई। शहर के कई इलाको में पानी भर गया। कुछ स्थानों में नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा।
सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के कारण लोगों को सड़को में हुए गड्ढे का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। डिस्टलरी पुल, कचहरी चौक, लोअर चुटिया, बरियातू, दीपाटोली, न्यूनगर, गाड़ीगांव आदि इलाके में बारिश का पानी भर गया। सड़क पर जमे पानी को निकलने में करीब आधा घंटा का समय लगा। लोगों ने कहा कि हल्की बारिश में ही नगर निगम की पोल खुल गयी है। बरसात के मौसम में क्या होगा। भगवान ही मालिक हैं।