L19 Bokaro : आयकर विभाग, टी.डी.एस. वार्ड, बोकारो द्वारा टी.डी.एस./टी.सी.एस. पर एक सेमिनार इफिको अतिथि गृह रामगढ के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें आयकर अधिकारी, टी.डी.एस. वार्ड, बोकारो, कमलेश कुमार सिन्हा के द्वारा टी.डी.एस./टी.सी.एस. के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने उपस्थित सभी डी.डी.ओ./ कटौतीकर्ताको सही दर से टी.डी.एस. काटना, उसको सरकारी खाते में जमा करना और समय पर त्रिमासिक स्टेटमेंट फाइल करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने यह भी बताया कि गलत जानकारी भरने के कारण टैक्स काटे गये व्यक्ति या फार्म को उनके व्यक्तिगत रिटर्न भरने में परेशानी होती है।
साथ ही उनके ऊपर आयकर का वकाया भी हो जाता है, जबकि उनका टैक्स Deductors द्वारा पहले ही काट कर भुगतान किया जाता है। उन्होंने New Tax Regime के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। इस सेमिनार में टी.डी.एस./टी.सी.एस. के नए प्रावधानों के अलावा कर कटौती न करने एवम् जमा नहीं करने पर पेनाल्टी और अभियोजन के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गयी। आयकर एक्सपर्ट, सी एम् ए राकेश सिन्हा ने टी.डी. एस. रिटर्न फाइल करने में होने वाली कठिनाई को कैसे दूर किया जाता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपरोक्त सेमिनार में आयकर निरीक्षिक मनोज कुमार झा, इफको के फाइनेंस मैनेजर अभय सागर,.एजीएम सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षिक मनोज कुमार झा किया गया।